Tuesday, March 24, 2026

CM YOGI: पी.एम. मोदी जी ने दिवाली पर दिया जनता को जीएसटी का तोहफाः

Share

CM YOGI: September 2025: देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने जीएसटी में कटौती करके देश की आम जनता के लिये एक बड़ा कदम उठाया यह वक्तव्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ने लखनऊ में 18 सितम्बर दिन गुरुवार को आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में कही। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने दिवाली के अवसर पर उपभोक्ताओं के हित को ध्यान रखते हुये महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

आम जनता पर टैक्स का भार कमः

देश की आम जनता पर टैक्स का भार कम होगा जिससे उपभोक्ताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी और खरीददारी में इजाफा होने से प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी तो जनता को सरकार की ओर से बेहतर साधन उपलब्ध कराये जा सकते है। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 में टैक्स संग्रह 7 लाख करोड़ था जबकि अब 2025 में बढ़ कर यह 22.80 लाख करोड़ पहुँच गया है।

प्रदेश में  टैक्स देने वालो की संख्या 65 लाख से बढ़कर 1.51 करोड़ हो गई है जिसको प्रदेश की अर्थव्यवस्था में हो रही तेजी से वृदिॄ के तौर पर देखा जा सकता है। 22 सितम्बर से लागू होने वाली जीएसटी दरों में 5 फीसदी और 18 फीसदी लागू होने वाली टैक्स दरें जनता के लिये बेहद उपयोगी साबित होगीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्य जी ने बताया स्वास्थ्य सामग्रियों में 5 फीसदी टैक्स और जीवन बीमा से टैक्स पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है, व्यापारिक कल्याण बोर्ड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाने वाले प्रदेश के व्यापारी वर्ग को 10 लाख रुपये की सुरक्षा का कवर दिया है। सत्र 2025-26 में 201 बीमाधारकों को 20 करोड़ 40 हजार रुपये की बीमाराशि प्रदान की गई है।

तंबाकूयुक्त पदार्थो एंव लग्जरी पर टैक्स 40 फीसदीः

तंबाकूयुक्त पदार्थो एंव लग्जरी पर टैक्स 40 फीसदी रखा गया है। जबकि घरेलू सामग्री दूध से बने उत्पाद पनीर, मक्खन आदि शून्य एंव किसानों के उपयोग में लायी जाने वाली वस्तुओं पर टैक्टर, टायर एंव खेत खलिहानों में प्रयोग में लाये जाने वाले कीटनाशकों पर मात्र 5 फीसदी ही टैक्स लगाया जायेगा। बच्चों के उपयोग में लायी जाने वाली समाग्रियों में भी टैक्स 5 फीसदी या शून्य करके राहत दी गई है। गाड़ियों एंव वाहनों पर टैक्स 28 फीसदी से घटा कर 18 फीसदी कर दिया गया है जो पिछले टैक्स की तुलना में 10 फीसदी कम किया गया है।

कॉन्फ्रेंस का समापन करते हुये माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने जीएसटी को चार स्लैब से घटाकर दो स्लैब में कर दिया और टैक्स की दरों में यह भारी छूट प्रदेशवासियों के लिये एक बड़ा तोहफा सिदॄ हुआ है इसके लिये मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को ह्दयतल से धन्यवाद देता हूँ।

ये भी पढ़ें- Shabana Azmi: स्टार्स के साथ शबाना का ग्रैंड बर्थडे पार्टी!  

Preeti Rathore
Preeti Rathore
मैंने सी.एस.जे.एम. वि.वि. से MJMC, LLb, B.Ed, M.Sc (Zoology), M.A (Hindi, Economics, Political Science), "O" Level, CCC Computer Course एंव राजर्षि टण्डन वि.वि.से PGDMM की डिग्री प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त हिन्दुस्तान प्रेस, K.TV, में ट्रेनी पत्रकार एंव डिग्री कॉलेज और एनजीओ मे पत्रकारिता शिक्षक के रुप में कार्य किया है।

और खबरें

ताजा खबर