CM YOGI: लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी।
कैबिनेट बैठक में कुल 27 प्रस्ताव रखे जाएंगे।
लोकभवन में 11 बजे होगी कैबिनेट बैठक।
कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेगी मुहर।
राज्य सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की तैयारी में।
सरकारी कर्मचारियों के निवेश पर नई पाबंदियां लगाने की तैयारी।
छह माह के मूल वेतन से अधिक निवेश की जानकारी देना होगा अनिवार्य।
स्टॉक, शेयर और अन्य निवेश की सूचना देना जरूरी होगा।
कर्मचारियों की आचरण नियमावली 1956 में संशोधन का प्रस्ताव।
दो माह के मूल वेतन से अधिक चल संपत्ति के लेन-देन की देनी होगी सूचना।
पहले एक माह के मूल वेतन से अधिक लेन-देन पर देना होता था विवरण।
हर साल अचल संपत्ति का विवरण देना होगा अनिवार्य।
नियुक्ति के समय और हर वर्ष संपत्ति की घोषणा करनी होगी।
अभी तक हर पांच साल में देना होता था संपत्ति का विवरण।
दान की लिखत पर स्टांप शुल्क में संशोधन का प्रस्ताव।
कानपुर में गंगा नदी पर चार लेन पुल बनाने का प्रस्ताव।
ट्रांस गंगा सिटी को कानपुर शहर से जोड़ने की योजना।
यूपी उच्चतर न्यायिक सेवा नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव।
टेक्सटाइल एवं गार्मेटिंग पॉलिसी 2022 में बदलाव संभव।
परिवहन और आवास विभाग के प्रस्ताव भी कैबिनेट में।
ऊर्जा, वित्त, गृह और समाज कल्याण विभाग के प्रस्ताव भी शामिल।
खाद एवं रसद और दुग्ध विकास विभाग के प्रस्ताव पास होने की संभावना।
ये भी पढ़ें- LPG GAS: LPG सप्लाई संकट पर सरकार का बड़ा कदम, तीन सदस्यीय समिति गठित
