Saturday, April 11, 2026

Crime news: नैनी की एडीए कॉलोनी में 15 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

Share

Crime news:प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत एडीए कॉलोनी में गुरुवार को मामा के घर पर रह रही 15 वर्षीय किशोरी का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मामले की जांच के लिए फील्ड यूनिट की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में नैनी थाने के इंस्पेक्टर ब्रिज किशोर गौतम ने बताया कि जिस कमरे में किशोरी का शव मिला, वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।


पुलिस के अनुसार, किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पी डी ए चौकी इंचार्ज ने भी जल्द ही कारणों का पता लगाने का आश्वासन दिया। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच-पड़ताल जारी है।

ये भी पढ़ें- Akhilesh yadav: सीएम योगी के विदेश दौरे पर अखिलेश का तंज, बोले- जापान जाएं तो क्योटो भी देख आएं

और खबरें

ताजा खबर