Chile: पुतिन हो या राष्ट्रपति ट्रंप हो या किसी अन्य देश के राष्ट्रपति पीएम मोदी की तारीफ करते हुए भारत की ताकत के बारे में बताना नहीं भुलते,वहीं इस लिस्ट में चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फोंट भी शामिल है।
राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फोंट ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए जियोपॉलिटिक्स में एक महत्व्रपूर्ण खिलाड़ी बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का अजीब रुतबा है, जहां वे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और युक्रेन के वोलोडिमिर जेलेंस्की दोनों से बातचीत कर सकते हैं। उन्होंने यह सभी बातें राष्ट्रपति मुर्मू की ओर से उनके सम्मान में भोज में कहीं।
दुनिया का कोई नेता हासिल नहीं कर सकता ये उपल्बधि
इसके बाद उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी उपलब्धि है जिसे दुनिया का कोई भी नेता हासिल नहीं कर सकता है।
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने पहले भी पुतिन के सामने कहा था कि यह युद्ध का युग नहीं है, इस बात की पूरी दुनिया भर में तारीफ हुई थी। जिसके बाद वह युक्रेन में शांति का संदेश लेकर गए थे जहां उन्होंने बातचीत और कूटनीति पर जोर दिया था।
चिली राष्ट्रपति बोरिक ने कहा, आप दुनिया में शांति के लिए प्रतिबद्ध हैं। पुतिन, ट्रंप, जेलेंस्की, यूरोपीय यूनियन, लैटिन अमेरिका और ईरान समेत दुनिया के कई नेताओं से आप बात कर सकते है।
चीली राष्ट्रपति का भारत दौरा
राष्ट्रपति बोरिक 1 से 5 अप्रैल तक भारत के पहले दौरे पर हैं। बता दें कि पीएम मोदी के न्योते पर वह भारत आए हैं। उनकी यात्रा का मकसद दोनों के बीच आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूत करना है, साथ ही व्यापार, रक्षा, महत्वपूर्ण खनिज और स्वास्थ्य पर बातचीत हुई।
इसकी के साथ पीएम मोदी ने लैटिन अमेरिका को भारत का एक महत्वपूर्ण मित्र और साझेदार बताया। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, भारत और चिली भले ही विश्व मानचित्र के अलग-अलग छोर पर हों, हमारे बीच विशाल महासागर हों, लेकिन प्रकृति ने हमें अनोखी समानताओं से जोड़ा है।
ये भी पढ़ें- Pm Modi: पुतिन को पसंद आई पीएम मोदी की शांतिनीति, भारत दौरे के पहले की तारीफ