Thursday, March 12, 2026

Chief Electoral Officer:फॉर्म-6, 7 व 8 की दैनिक सूची सीईओ वेबसाइट पर उपलब्ध-मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Share

Chief Electoral Officer: 14 जनवरी 2025 लखनऊ मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि मतदाता सूची से संबंधित प्रतिदिन प्राप्त होने वाले फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 की सूची जनसामान्य की सुविधा के लिए नियमित रूप से ऑनलाइन प्रदर्शित की जा रही है। यह सूची जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट ceouttarpradesh.nic.in पर उपलब्ध है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता इन सूचियों को देखने के लिए सबसे पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट ceouttarpradesh.nic.in पर जाएं। वेबसाइट के Voter Services Tab पर क्लिक करने के बाद उपलब्ध 14 विकल्पों में से 6वां विकल्प “Claims & Objections (Form-9, 10, 11, 11a, 11b)” का चयन करें। यहां पर प्रतिदिन प्राप्त दावे एवं आपत्तियों की सूची प्रदर्शित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि वेबसाइट पर 06 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक की अवधि में प्राप्त कुल फॉर्म 06,07, एवं 08 की सूची यथा- फॉर्म 9 (फॉर्म-6 से संबंधित), फॉर्म-10 (फॉर्म-7 से संबंधित) तथा फॉर्म-11, 11a, 11b (फॉर्म-8 से संबंधित) सूचियां जनपदवार एवं विधानसभावार उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें- Export Preparedness Index-2024: उत्तर प्रदेश की बड़ी छलांग, चौथे स्थान पर पहुंचा प्रदेश

और खबरें

ताजा खबर