Saturday, July 12, 2025

Chhava Movie: पीएम मोदी कैबिनेट मंत्रियो के साथ देखेंगे फिल्म छावा

Share

Chhava Movie: पीएम नरेंद्र मोदी संसद के बालयोगी ऑडिटोरियम में फिल्म छावा की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल होंगे। बता दें इस फिल्म ने लगभग 500 करोड़ की कमाई की थी। इस मौके पर उनके कैबिनेट सहयोगी और कई सांसद भी मौजूद रहेंगे। फिल्म छावा मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं।

बता दें कि संसद पुस्तकालय भवन में होने वाली इस स्क्रीनिंग में फिल्म की पूरी टीम मौजूद रहेगी, इस दौरान विक्की कौशल भी शामिल हैं।

पीएम मोदी ने इस फिल्म की तारिफ पहले भी कर चुके हैं। पिछले महीने नई दिल्ली में अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के दौरान उन्होंने इस फिल्म की ऐतिहासिक महत्त को रेखांकित किया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि, फिल्म में मुगल शासक औरंगजेब के खिलाफ लड़ाई में छत्रपति संभाजी महाराज के साहस को प्रभावी ढंग से दिखाया गया है।

आगे पीएम मोदी ने कहा था, ये महाराष्ट्र और मुंबई ही हैं, जिन्होंने मराठी और हिंदी सिनेमा को ऊंचा उठाया है। इन दिनों छावा फिल्म पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है।

फिल्म छत्रपति संभाजी के जीवन पर आधारित

बता दें कि फिल्म छावा की कहानी शिवाजी सांवत के प्रसिद्ध मराठी उपन्यास से प्रेरित है ये छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन को दर्शाती है। इस फिल्म ने सिर्फ भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर सभी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इसके प्रभावशाली कथानक भव्य दृश्यों और दमदार अभिनय के लिए खुब तारीफ की जा रही है।

जानें बाक्स ऑफिस पर ‘छावा’ की सफलता

ये फिल्म 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई थी। फिल्म ऐतिहासिक कहानी के कारण लगातार चर्चा में बनी हुई है। वहीं फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार प्रदर्शन किया। बल्कि आलोचकों और दर्शकों से भी ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है।

ये भी पढ़े- Chhaava Box Office Collection: फिल्म छावा ने बनाए नए रिकॉर्ड, इन फिल्मों को छोड़ा पिछे

और खबरें

ताजा खबर