Cancer: कैंसर एक ऐसी खतरनाक बिमारी है जिसका नाम सुनते ही पैरों तले से जमीन खिसक जाती है। हर साल बड़ी संख्या में लोग कैंसर की वजह से अपनी जान गंवा देते हैं। इस मामले में भारत में भी संख्या कम नहीं है। बता दें कि कैसर एक तरह का नहीं बल्कि कई तरह के होते है। सभी कैंसरों में से एक ऐसा खतरनाक कैंसर होता है जो सबसे ज्यादा जानलेवा माना जाता है। जिसका शुरुआती स्टेज पता नहीं चल पाता है। जानते है कैंसर के बारे में…
पैन्क्रियाटिक कैंसर
सबसे खतरनाक कैंसर पैन्क्रियाटिक कैंसर होता है। जिसे अग्राशय का कैंसर भी कहते है। पैन्क्रियाटिक कैंसर इसलिए सबसे खतरनाक माना जाता है क्योंकि इस कैंसर में शुरुआती लक्षण सामने नहीं आ पाते। पैन्क्रियाटिक कैंसर में मरीज के पेट दर्द, अपच या हल्की थकान होना, जिन्हें हम आम समस्या समझ बैठते है।
कितना मुमकिन है पैन्क्रियाटिक कैंसर से बच पाना
पैन्क्रियाटिक कैंसर का बहुत देर से चल पाता है। इस कैंसर का पता जब तक चल पाता है। तब तक ये स्टेज 3 या 4 मे पहुंच चुका होता है। पैन्क्रियाटिक कैंसर बड़ी तेजी से शरीर के दूसरे हिस्सों में फैलता है, खासकर लिवर, फेपड़े और पेट के आसपास बाकी कैंसर की तुलना में पैन्क्रियाटिक कैंसर के सर्वाइकल रेट केवल 5 साल है, जो करीब 10 % से भी कम है।

क्या है पैन्क्रियाटिक कैंसर के लक्षण
1- पेट के ऊपरी हिस्से में लगातार दर्द रहना
2- अचानक से वजन कम होना और भूख कम लगना
3-स्किन और आंखे पीली होना (पीलिया)
4-थकावट महसूस होना, हल्का बुखार रहना
5- भूख लगने के बावजूद खाना खाने का मन न होना
6-डार्क यूरीन और लाइट कलर स्टूल
7 – ऐसा कमर दर्द जो पेट तक आता हो
किन लोगों को होता है पैन्क्रियाटिक कैंसर का खतरा
1- डायबिटीज के मरीजों को
2-फैट वाली डाइट लेने वालो को
3-फैमली हिस्ट्री में कैंसर
4- स्मोकिंग करने वालों को
5- मोटापा और लो फिजिकल एक्टिविटी
पैन्क्रियाटिक कैंसर से कैसे करें बचाव
1- रिफाइंड, शुगर और ट्रांस फैट से दूर रहें
2-हेल्दी डाइट अपनाएं
3- जितना हो सके स्मोकिंग और एल्कोहल से दूर रहें
4-अगर पेट या पाचन से जुड़ी कोई समस्या हो तो इसे बिल्कुल हल्के में न लें
5- टाइम पर हेल्थ चेकअप करवाते रहें
ये भी पढ़ें- Lifestyle: किडनी का रखें कुछ इस तरह से ख्याल, खाने में इन चींजों को करें नजरअंदाज

