BSNL: स्वदेशी तकनीक से संचार क्रांति की ओर अग्रसर भारत : उप मुख्यमंत्री
लखनऊ:10 अप्रैल 2026 उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का विज़न है कि देश के हर नागरिक तक संचार सुविधाएं सुलभ हों। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जी द्वारा ‘मेक इन इंडिया’ के तहत स्वदेशी तकनीक आधारित 4G सेवाओं का शुभारंभ 27 सितम्बर 20 23 को उड़ीसा से किया गया, जो देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। आज भारत स्वदेशी तकनीक आधारित संचार क्रांति की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है और बीएसएनएल के प्रति लोगों का विश्वास एवं रूझान लगातार बढ़ रहा है।

चुनौतियों का डटकर सामना कर दूरसंचार क्षेत्र में स्थापित होंगे नए आयाम
उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य शुक्रवार को लखनऊ स्थित भूतनाथ टेलीफोन एक्सचेंज के सभागार में आयोजित बीएसएनएल अधिकारी संघ की सेंट्रल एक्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में “बीएसएनएल– स्वदेशी तकनीक: अवसर और चुनौतियाँ” विषयक कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।इससे पहले उन्होने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

उन्होंने कहा कि बीएसएनएल के साथ उनकी पुरानी यादें जुड़ी हैं और सांसद रहते हुए वे दूरसंचार की एक समिति से भी जुड़े रहे हैं। उन्होंने बीएसएनएल की निरंतर प्रगति के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के गठन के बाद देश को आत्मनिर्भर बनाने हेतु अनेक क्रांतिकारी कदम उठाए गए।

बीएसएनएल की सेवाओं पर विश्वास करते
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बीएसएनएल के पास मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर है और वह किसी भी दृष्टि से पीछे नहीं है। आवश्यकता है कि समर्पण और बेहतर रणनीति के साथ कार्य कर इसे देश की अग्रणी दूरसंचार कंपनी बनाया जाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में बीएसएनएल देश में शीर्ष स्थान प्राप्त करेगा।
उन्होंने कहा कि भारत परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में लंबी छलांग लगा रहा है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति में बीएसएनएल की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। देश में आज भी बड़ी संख्या में उपभोक्ता बीएसएनएल की सेवाओं पर विश्वास करते हैं।

श्री मौर्य ने कहा कि हमें हर कार्य राष्ट्रहित में करना चाहिए और दूरसंचार के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने होंगे। स्वदेशी तकनीक को अपनाकर भारत वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि सस्ती, गुणवत्तापूर्ण एवं सर्वसुलभ सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत संचार निगम लिमिटेड देश की प्रमुख सरकारी दूरसंचार कंपनी है, जो स्वदेशी तकनीक के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर है। इससे न केवल विदेशी निर्भरता कम होगी, बल्कि देश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, स्थानीय उद्योगों एवं स्टार्टअप्स को बढ़ावा मिलेगा तथा डेटा और साइबर सुरक्षा भी सुदृढ़ होगी।
निगम एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि स्वदेशी तकनीक को वैश्विक मानकों पर खरा उतारना, अनुसंधान एवं विकास में निरंतर निवेश करना तथा नवाचार को बढ़ावा देना आवश्यक है। इन चुनौतियों का समाधान प्रभावी रणनीति और सतत प्रयासों से संभव है।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री बृजलाल भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर संचार निगम एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन (East Telecom Circle) द्वारा उप मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।कार्यक्रम में भारत संचार निगम के वरिष्ठ अधिकारी व संचार निगम एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- voters list: 10 अप्रैल, 2026 को प्रकाशित अंतिम निर्वाचक नामावली के अनुसार, कुल मतदाताओं की संख्या

