Breaking News: मौदहा तहसील में उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह,और अधिवक्ताओं के बीच पिछले करीब एक माह से चल रहें विवाद आखिरकार सुलझ गया। वरिष्ठ अधिवक्ताओं की पहल, मध्यस्थता और आपसी संवाद के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी, जिससे लंबे समय से जारी गतिरोध समाप्त हो गया।
उपजिलाधिकारी ने अनशन पर बैठे अधिवक्ता बरदानी प्रसाद,वसी अहमद समेत अन्य अधिवक्ताओं को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने समाधान पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे सकारात्मक पहल बताया। वहीं उपजिलाधिकारी ने भी वरिष्ठ अधिवक्ताओं की भूमिका की सराहना की और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया।
तहसील परिसर में शांतिपूर्ण माहौल के बीच हुए इस घटनाक्रम को प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष शिवलाल पाल, अधिवक्ता राजेंद्र द्विवेदी,जावेद अहमद, बृज किशोर त्रिवेदी,राकेश मोहन दीक्षित,सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे
रिपोर्ट शाहिद मसरूर पप्पू बुंदेला
ये भी पढ़ें- Green Run UP: ग्रीन कॉरिडोर पर दौड़ने को लखनऊ तैयार
