Tuesday, February 24, 2026

BPSC Teacher Murder: बाराबंकी निवासी शिक्षिका की बिहार में गोली मारकर हत्या

Share

BPSC Teacher Murder: बिहार के अररिया जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बुधवार सुबह स्कूल जा रही एक शिक्षिका की अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी

घटना सुबह करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। खेत में काम रहे किसान सुधीर यादव ने बताया कि वो स्कूटी से जा रही थीं। तभी बाइक से 2 लड़के आए और पास से गोली मार कर भाग गए। गोली लगते ही वो जमीन पर गिर पड़ी।

इसके बाद मैंने आसपास के लोगों को बुलाया और सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से अररिया सदर अस्पताल 70 किमी दूर है।

शिवानी कुमारी कुछ महीने पहले ही इस स्कूल में बीपीएससी शिक्षिका के रूप में पदस्थापित हुई थीं। वे उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले की निवासी थीं और किराए के मकान में रहकर नरपतगंज में नौकरी कर रही थीं।

ग्रामीण ने बताया कि शिक्षिका की कुछ दिन पहली ही सगाई हुई थी। कुछ दिन में उसकी शादी होनी थी।

ये भी पढ़ें- Dulhaniya Nach Nachaye trailer: दुल्हनिया नाच नचाए’ के ​​ट्रेलर में स्मृति सिन्हा और शुभी शर्मा की जुगलबंदी, अंशुमान सिंह का दमदार पारिवारिक अंदाज हो रहा वायरल

और खबरें

ताजा खबर