Blast in Ayodhya: अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पगला भारी गांव में एक मकान जोरदार धमाके के साथ ढह गया। इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। और लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना के तुरंत बाद वरिष्ठ अधिकारी और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि गैस रिसाव के कारण यह हादसा हुआ। आइए जानते हैं पूरी खबर…
जोरदार धमाके के साथ मकान ढह
मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामकुमार उर्फ पारसनाथ गांव के बाहर बने एक मकान में रहते थे। गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे जोरदार धमाके के साथ मकान ढह गया। धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की सूचना पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी और सीओ अयोध्या भी पहुंचे। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि तीन बच्चों समेत कई घायलों को भी अस्पताल लाया गया है।
दूर-दूर तक बिखरा पड़ था मलबा

स्थानीय निवासियों के अनुसार, धमाका इतना तेज़ था कि मकान का मलबें से आसपास के घरों और दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटे हैं। प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की गहन जांच शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके में भय और दहशत का माहौल है। सुरक्षा और बचाव के लिए पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर है और मलबे से लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं।
पुलिस की चल रही जांच
पुलिस सूत्रों के अनुसार, विस्फोट पटाखों के कारण होने का संदेह है। हालांकि, घटनास्थल से ईधन गैस की गंध भी आ रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका है। बचाव कार्य जारी है। सीओ देवेश चतुर्वेदी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि यह हादसा घरेलू गैस सिलेंडर फटने से हुआ है। इस घटना में अब तक कुल पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
ये भी पढ़े- Homemade Skincare Tips: ब्यूटी पार्लर भूल जाइए — दिवाली पर अपनाएं ये 5 घरेलू स्किनकेयर ट्रिक्स

