Bikapur: बीकापुर कोतवाली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने पुलिस द्वारा अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही व मार्ग दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा उठाये जा रहे उपायों के बारे में जानकारी दी। तथा क्षेत्र में अन्य समस्याओं व पत्रकारों की सुरक्षा के सम्बन्ध में अपने विचार रखे।व उपस्थित लोगों से बातचीत कर समस्याओं की जानकारी ली। कोतवाल अमरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि अपराधिक प्रवृत्ति के ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया है जिन पर अनेकों गंभीर अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
ऐसे लोगों पर विशेष निगाह रखी जा रही है।मार्ग दुर्घटनाओं में जिले में चिन्हित 9 स्थानों में से कोतवाली क्षेत्र का अयोध्या प्रयागराज मार्ग भी शामिल हैं। दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र व मार्गों पर पुलिस मौजूद रहेगी व दुर्घटना में घायल लोगों के प्राथमिक उपचार के लिए पुलिस के पास चिकित्सा सामग्री उपलब्ध होगी जिससे उसका तत्काल प्राथमिक उपचार किया जा सके। उन्होंने बताया कि इसके लिए पुलिस कर्मियों को चिकित्सा पद्धति से प्रशिक्षित किया जायेगा।
दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र में अनियंत्रित वाहन चालकों के विरुद्ध चालान काटे जायेंगे। पत्रकारों द्वारा घटनाओं से अवगत होने से सम्बन्धित सूचनाओं के आदान-प्रदान में पुलिस द्वारा सहयोग करने के मुद्दे पर उन्होंने गुणात्मक सुधार करने का आश्वासन दिया।
ये भी पढ़ें- Ayodhya news:रुदौली की सड़कों पर उतरी पुलिस, कस्बे में गश्त कर सुरक्षा और सौहार्द का दिया संदेश
