Saturday, April 4, 2026

Bikapur news: सड़क हादसे में महिला डाककर्मी हुई घायल

Share

Bikapur news:बीकापुर में सड़क दुर्घटना में महिला डाककर्मी घायल हो गई। हादसा बृहस्पतिवार दोपहर बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के उमरनी पिपरी चौराहा जाना बाज़ार मार्ग पर हुआ।

बताया गया कि बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के रामपुर भगन पोस्ट ऑफिस में पोस्टमैन के पद पर तैनात हरियाणा निवासी अंजली 20 वर्ष डाक बांटने का कार्य करती हैं। बृहस्पतिवार को वह अपनी स्कूटी से क्षेत्र में गई थी। उमरनी चौराहे पर सड़क हादसे में घायल हो गई। उपचार के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक एसके मौर्य ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें- NCERT news: NCERT को ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा देने की मंजूरी

और खबरें

ताजा खबर