Bijnor breaking: मॉक ड्रिल में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग सहित कई विभागों ने सहभागिता की।
शाम 6 बजे अस्पताल में आग लगने की आपात स्थिति दर्शाते हुए सायरन बजाकर अभ्यास की शुरुआत की गई।
अस्पताल कर्मियों और अग्निशमन दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर जल्द काबू पा लिया।
आपदा प्रबंधन टीम, नागरिक सुरक्षा सदस्य और पुलिस ने घायलों को स्ट्रेचर से एंबुलेंस तक पहुंचाया।
अभ्यास का उद्देश्य आपात स्थिति में विभागीय तैयारियों और समन्वय की प्रभावशीलता को परखना रहा।
ये भी पढ़ें-Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस परेड में यूपी की 14 ‘लखपति दीदियां’ होंगी विशिष्ट अतिथि

