Bihar elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए अभी से तैयारियां नजर आने लगी है। आम बजट में बिहार के लिए खास घोषणाओं से लेकर पीएम मोदी के मॉरीशस दौरे पर भी बिहार चुनाव का असर दिख रहा है। वहीं मॉरीशस में पीएम मोदी ने भाषण की शुरुआत भोजपुरी से की थी साथ ही पीएम मोदी को बिहार में बने मखाने भी भेंट किए थे। बिहर चुनाव की गरमाहट अभी से महसूस हो रही है।
वही एमडीए के नेता ने बिहार चुनावों के नतीजों का भी ऐलान कर दिया है। बता दें कि जनता दल यूनाइटेड के नेता संजय झा ने कहा है कि एनडीए इस बार साल 2010 में आई सीटों का भी रिकॉर्ड तोड़ देगा। बता दें कि बिहार में विधानसभा में 243 सीटें हैं। यहां बहुमत के लिए 122 सीटों की दरकार है।
इस बार कांटे की टक्कर
बता दें कि साल 2020 में हुए चुनाव में एनडीए को 125 सीटें मिली थी । इस चुनाव में बीजेपी को 74 और जदयू को 43 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वहीं सीएम नीतीशो कुमार को चुना गया था तो वहीं महागठबंधन को 110 सीटें हासिल हुई थी. इससे कांग्रेस, आरजेडी और कम्यूनिस्ट पार्टियां शामिल थी।
वहीं आरजेडी पार्टी का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा था। तेजस्वी यादव की लीडरशिप में आरजेडी ने 75 सीटें जीती थी, वहीं कांग्रेस को महज 19 सीटें हाथ लगी थी।
क्या था लोकसभा चुनाव का नतीजा
2024 में इंडिया गठबंधन पर एनडीए भारी पड़ा था। वहीं 40 विधानसभा सीटों में से एनडीए को 31 सींटे मिली थीं, जबकि इंडिया गठबंधन को सिर्फ 9 सीटों पर सिमटना पड़ा था। आरजेडी ने 23 सीटों पर चुनाव लड़ते हुए महज 4 सीट जीत पाई थी।
ये भी पढ़ें- Tanishq Jewellery Showroom: तनिष्क शोरूम में दिनदाहाड़े 25 करोड़ की लूट