Saturday, October 25, 2025

Bigg Boss 19: मलती चाहर ने तान्या को दिया पूल में धक्का, बिग बॉस में फूटा आंसूओं का समंदर

Share

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में शहबाज बदेशा के बाद बिग बॉस के घर में यह दूसरी वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी है। मालती चाहर की दूसरी वाइल्ड कार्ड एंट्री ने घर में नया ड्रामा खड़ा कर दिया है। नए प्रोमो में मालती घरवालों को तान्या के खिलाफ करती नजर आ रही हैं। तान्या के प्रति उनके व्यवहार को लेकर फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक्ट्रेस मालती चाहर ने शो में दूसरी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की है। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें मालती, तान्या को पानी में धक्का दे देती हैं। ऐसा व्यवहार देखकर तान्या फूट-फूट कर रोने लगती हैं। तान्या की आंखों में आंसू देखकर घरवाले भी भावुक होते नजर आ रहे हैं। आइए जानतें इस प्रोमो वीडियो के बारे में…

न्यू प्रोमो वीडियो

मालती चाहर शो में आने के बाद से ही तान्या मित्तल के बारे में बात कर रही हैं। वह घरवालों को उनके खिलाफ करने की कोशिश कर रही हैं। नए प्रोमो में भी वह ऐसा ही करती दिख रही हैं। एक टास्क के दौरान, मालती तान्या को पानी में धकेल देती हैं। यह देखकर सभी चौंक जाते हैं। तान्या फूट-फूट कर रोने लगती हैं। शाहबाज़ उन्हें दिलासा देते हैं।

तान्या को रोता देख, मालती उससे पूछती है कि वह क्यों रो रही है। वह जवाब देती है, “मैं तुम्हारी वजह से नहीं रो रही हूं।” मालती कहती है, “जितना रोना है रो लो। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।” फिर वह घरवालों से तान्या के बारे में पूछती हैं। वह कहती हैं, “ऐसा नहीं है कि तान्या सिर्फ साड़ी ही पहनती हैं। अगर उन्हें पता होता कि कोई टास्क है, उन्हें पानी में जाना है, तो उन्होंने साड़ी क्यों पहनी? वह ऐसी प्रतिक्रियाएं पाने के लिए साड़ी पहनकर आई थीं। यह उनका ध्यान खींचने का तरीका है।” मुझे नहीं पता कि आप लोगों को क्यों ऐसा नहीं दिख रहा हैं। आप उसे इतना बात करते हैं तो आपका उस पर ध्यान क्यों नही जाता हैं।

मालती बनीं तन्या की दुश्मन

अभी तक बिग बॉस के फैन्स फरहाना भट्ट और नेहल को घर की वैम्प कह रहे थे, लेकिन मालती की एंट्री के बाद ये टैग उन्हें दे दिया गया है। शो के फैन्स का कहना है कि जब से वो घर में आई हैं, वो तान्या के नाम का जाप कर रही हैं। वो घर के हर कोने में तान्या की बुराई कर रही हैं। वो तान्या के बारे में इतना क्यों बोल रही हैं? फैन्स का कहना है कि, तान्या जैसी भी हैं, इसमें इंसानियत है। हार मत मानो, हम आपके साथ हैं। कुछ लोगों का कहना है कि तान्या भले ही कितनी भी अपनी प्रशंसा स्वयं करती हैं। लेकिन कम से कम वो किसी को गाली तो नहीं देतीं हैं।

ये भी पढ़े-UP Crime News: आठ साल के बच्चे के साथ दरिंदगी व हत्या, न्यायाधीश ने फैसले के बाद तोड़ी कमल

और खबरें

ताजा खबर