Sunday, March 1, 2026

Iran: इजरायल ने ईरान पर बड़ा सैन्य हमला किया

Share

Iran: इजरायल ने ईरान पर बड़ा सैन्य हमला किया है। राजधानी तेहरान समेत करीब 30 ठिकानों को निशाना बनाए जाने की खबर है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राष्ट्रपति निवास भी हमले की चपेट में आया है। क़ोम, इस्फहान और खुर्रमाबाद में भी धमाकों की सूचना है। हालात को देखते हुए इजरायल ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है और देश में आपातकाल घोषित कर सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।


ईरान के संभावित जवाबी हमले की आशंका के बीच अमेरिका ने अपने राजनयिकों को सुरक्षित शेल्टर में रहने का आदेश दिया है। खबर है कि अमेरिका ने पहली बार इजरायल में एफ-22 रैप्टर लड़ाकू विमान तैनात किए हैं।कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि इजरायल और अमेरिका ने मिलकर यह कार्रवाई की है। मध्य पूर्व में तनाव बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें- Navdeep Rinwa: मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने अलीगढ़ में की विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा

और खबरें

ताजा खबर