Wednesday, February 25, 2026

Bhopal News: ब्राह्मण की बेटी वाले विवाद को लेकर आईएएस संतोष वर्मा ने मांगी माफी

Share

Bhopal News: ब्राह्मण की बेटी वाले विवाद को लेकर आईएएस संतोष वर्मा ने माफी मांग ली है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरा मकसद पॉलिटिकल हंगामा खड़ा करना नहीं था. अजाक्स में मेरा मुख्य मुद्दा था कि आर्थिक और सामाजिक आधार पर आरक्षण होना चाहिए. इसी मुद्दे पर हमलोग अपने-अपने विचार रख रहे थे.

उन्होंने कहा कि चर्चा के दौरान कुछ लोग कह रहे थे कि जिन घरों में लोग आईएएस बन जाएं, वह आरक्षण के पात्र नहीं हो. इस पर मेरा कहना था कि मैं सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त हो गया हूं तो मेरे बेटे-बेटियों की शादी उच्च जातियों में होनी चाहिए. आईएएस संतोष वर्मा ने कहा कि उसमें से एक लाइन काटकर लोगों ने इसे गलत तरीके से प्रचारित कर दिया. मेरा सभी समुदाय के लोगों से यही कहना है कि हमारा किसी समाज के प्रति दुर्भावना नहीं है।

ये भी पढ़ें- Ayodhya: सीओ आशुतोष तिवारी को अयोध्या सर्किल का पुनः मिला चार्ज, ssp ने जताया भरोसा

और खबरें

ताजा खबर