Tuesday, February 24, 2026

Ayodhya News: मंडलायुक्त आवास की बाउंड्रीवॉल के टेंडर पर भी उठे सवाल

Share


Ayodhya News: निर्माण खंड चार से जारी टेंडर 22 नवंबर का, प्रकाशन 27 दिन बाद 19 दिसंबर को
लोक निर्माण विभाग के खंड 4- को अंतत: मंडलायुक्त आवास की बाउंड्रीवाल के टेंडर का प्रकाशन करना पड़ा। उसके प्रकाशन में तारीखों के विरोधाभास से कई सवाल उठे हैं जिसका जवाब पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड- 4 के इंजीनियरों को देना चाहिए।

प्रकाशित टेंडर 22 नवंबर को जारी है, उसी टेंडर के यूपीआइडी 242629 में तारीख 17 दिसंबर का उल्लेख है, जो 24 घंटे पहले का है जिसमें तकनीकी बिड खोलने की तारीख 26 दिसंबर दोपहर 12:30 बजे है। विभाग की माने तो सामान्य तौर पर डाक रनर टेंडर लेकर लखनऊ जाता है। रिसीविंग के आठ से 10 दिन में प्रकाशन हो जाता है। जारी व प्रकाशित टेंडर की तारीख के अंतर में जरूर कुछ ना कुछ दाल में काला है।

मंडलायुक्त आवास की बाउंड्रीवाल का निर्माण शुरू होते ही कार्यदायी संस्था पर आरोप रहा कि एक करोड़ रुपये से अधिक लागत का टेंडर न निकाल सेलेक्शन बांड के आधार पर कार्य सिंचाई विभाग की तरफ शुरू करा दिया। विभाग व ठेकेदारों के बीच कानाफूसी की जानकारी मिलने की छानबीन में एई विकल्प कनौजिया ने कहा कि निर्माण जरूरी था। शासन से स्वीकृति की प्रत्याशा में निर्माण शुरू करा दिया है। सिंचाई विभाग की तरफ की बाउंड्री के निर्माण के बाद टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने पर आगे का कार्य शुरू कराएंगे। 12 नवंबर को वार्ता में यह कहा है।

प्रकाशित टेंडर 22 नवंबर को जारी है। मतलब 22 नवंबर से पहले शासन से इसे स्वीकृति मिल चुकी थी जिसका निर्माण बिना टेंडर शुरू था।

ये भी पढ़ें- Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े रुख के बाद हरकत में राजस्व परिषद

और खबरें

ताजा खबर