Tuesday, February 24, 2026

Ayodhya news: प्रधानाचार्य परिषद ने बच्चों के लिए की अवकाश की मांग

Share

Ayodhya news: प्रधानाचार्य परिषद के जिला अध्यक्ष संजीव चतुर्वेदी तथा जिला मंत्री देवब्रत सिंह ने शासन तथा जिला प्रशासन से मांग की है कि विगत 5 दिनों से पड़ रही लगातार भीषण ठंडक तथा कोहरे को देखते हुए कक्षा 1से 8 के बच्चों के लिए विद्यालय बंद करने तथा कक्षा 9 से 12तक बच्चों के लिए 10 बजे से 2 बजे तक विद्यालय संचालित करने का आदेश तब तक के लिए दिए जाने चाहिए जब तक भीषण ठंड तथा शीतलहरी का प्रकोप रहता है।

श्री चतुर्वेदी ने कहा कि अयोध्या के आसपास के जिले अंबेडकर नगर, गोंडा , बस्ती , सभी जगह पर वहां के जिला प्रशासन ने विद्यालय बंद करवा दिए हैं ।जबकि अयोध्या में ऐसा आदेश नहीं जारी नहीं किया गया है। जिसके चलते इस भीषण ठंडक और कोहरे में छोटे-छोटे बच्चे ठिठुरते तथा कांपते हुए विद्यालय जाने को विवश है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में न तो अलाव की व्यवस्था रहती है न ही अन्य संसाधन जिससे बच्चों को ठंड से बचाया जा सके।

ऐसी स्थिति में बच्चे पूरा दिन ठिठुरते तथा कांपते हुए विद्यालय में रहने को विवश है कि जो कि कहीं से भी न्याय संगत नहीं है। प्रधानाचार्य परिषद के जिला संरक्षक डॉ रमेश मिश्रा, मंडलीय अध्यक्ष सरोज द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवनीन्द्र श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष डॉ रामकृष्ण पांडेय,जिला कोषाध्यक्ष उदयभान तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी अखिलेश उपाध्याय, प्रधानाचार्य दिनेश द्विवेदी, प्रधानाचार्य डा शिव कुमार मिश्रा, प्रधानाचार्य रियाल अहमद, प्रधानाचार्य गुल बहार निषाद, प्रधानाचार्य गिरीश दूबे आदि ने भी बच्चों के हितों को देखते हुए अवकाश की मांग की है।

ये भी पढ़ें-Vidhansabha News: विधानसभा में पारित होने वाले प्रमुख विधेयक

और खबरें

ताजा खबर