Thursday, March 12, 2026

Ayodhya News: 25 नवंबर को 3 घंटे अयोध्या में रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Share

Ayodhya News: ध्वज फैलाने का शुभ मुहूर्त होगा दोपहर 12:00 बजे से 12:30 तक

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे और सर्किट हाउस में पत्रकारों से की बातचीत।

समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा हुई।

पीएम मोदी मंदिर परिसर का अवलोकन करेंगे और प्रथम तल पर स्थापित राम परिवार की प्रतिमाओं के दर्शन करेंगे।

कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को भेजी जाएगी।

मंदिर परिसर में सौंदर्यीकरण, पौधरोपण और आर्किटेक्चरल कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

संग्रहालय के निर्माण की जिम्मेदारी आईआईटी चेन्नई की सहयोगी संस्था ‘परिवर्तन’ को दी गई है।

लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत वाला यह एग्रीमेंट अंतिम चरण में है।

25 नवंबर को राम मंदिर के सातों शिखरों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होगा।

कार्यक्रम के लिए रक्षा मंत्रालय के विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है ताकि कोई तकनीकी बाधा न आए।

प्रधानमंत्री मोदी केसरिया नायलॉन ध्वज पर अंकित ‘ॐ’ प्रतीक के साथ ध्वज फहराएंगे; कार्यक्रम का शुभ मुहूर्त दोपहर 12 से 12:30 बजे तय किया गया है।

ये भी पढ़ें- Ayodhya News: दिल्ली धमाके के बाद एसएसपी गौरव ग्रोवर और जिलाधिकारी निखिल टीकाराम भी उतरे ग्राउंड जीरो पर

और खबरें

ताजा खबर