Ayodhya news: अयोध्या में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा शांतिपुर में बुधवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा धारक के मृत्यु के बाद बीमा धारक के पत्नी को दो लाख रुपए का चेक प्रदान किया। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा शांतिपुर के शाखा प्रबंधक अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि कछौली गांव निवासी तिलकराम यादव का शाखा में बचत खाता चल रहा था।
बीते दिनों तिलकराम यादव की मौत हो गई, जिनका उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक सम्बद्ध शाखा ग्राहक सेवा केंद्र शांतिपुर कोड़री चौराहा के संचालक प्रमोद कुमार पांडेय ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा किया था।

तिलकराम की सामान्य मृत्यु हो जाने के बाद उनके उत्तराधिकारी उनकी पत्नी प्रेमलता को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो लाख रुपए का चेक सोपा गया। बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 436 रुपया वार्षिक प्रीमियम से किया जाता है जो संकट के समय में परिवार को आर्थिक सहयोग मिल जाता है। मौके पर उप शाखा प्रबंधक शैलेंद्र कुमार, प्रियंका, कैशियर गुंजा पांडेय, बलराम मौर्य, ग्राहक सेवा केंद्र शांतिपुर के संचालक प्रमोद कुमार पांडेय, बलराम मौर्या, सुभाष वर्मा आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- Aligarh news: दामाद भी हुआ पुराना! अलीगढ़ में 18 साल छोटे प्रेमी को छोड़ बहनोई संग फरार हुई महिला

