Sunday, October 26, 2025

Ayodhya News: भगवान राम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव की चल रही तैयारी, सुरक्षा के इंतजाम फुख्ता

Share

Ayodhya News: भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या, दीपोत्सव 2025 के पावन अवसर पर एक बार फिर जगमगाने के लिए तैयार है। 17 से 20 अक्टूबर तक चलने वाले इस क्षेत्रीय मेले के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और रसद व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में आयोजित यह आयोजन न केवल भव्यता का प्रतीक है, बल्कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक गौरव का भी प्रतीक है। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने दीपोत्सव के दौरान कार्यक्रमों के शांतिपूर्ण संचालन, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अतिविशिष्ट व्यक्तियों के आगमन को सुगम बनाने के लिए मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। ये अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस और अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रमों का सफल संचालन सुनिश्चित करेंगे।

डीएम ने सौंपी मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी


अपर जिलाधिकारी (नगर) एवं तीर्थ विकास परिषद के संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रेम नारायण सिंह को दीप प्रज्ज्वलन का प्रभारी नियुक्त किया गया है। शोभायात्रा की व्यवस्था मुख्य राजस्व अधिकारी गजेंद्र कुमार देखेंगे। मुख्य राजस्व अधिकारी बाबूराम हेलीपैड, पुष्पवर्षा मंच और रामकथा पार्क की समस्त व्यवस्थाओं की देखरेख करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के लिए उप जिलाधिकारी संतोष कुमार कुशवाहा प्रभारी मजिस्ट्रेट होंगे। उप जिलाधिकारी बीकापुर सुश्री श्रेया राज्यपाल के कार्यक्रमों के लिए जिम्मेदार होंगी। सरयू अतिथि गृह में अति विशिष्ट अतिथियों के भोजन एवं आतिथ्य की व्यवस्था उप जिलाधिकारी सदर राम प्रसाद त्रिपाठी देखेंगे।

राम की पैड़ी, राम कथा पार्क और घाटों की व्यवस्था

मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह राम कथा पार्क की समग्र व्यवस्थाओं की देखरेख करेंगे। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार सिंह राम की पैड़ी पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम की देखरेख करेंगे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह नए घाट और सरयू आरती स्थल की समग्र व्यवस्थाओं की देखरेख करेंगे। बाराबंकी के अपर जिलाधिकारी विवेकशील यादव और जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी मीडिया टीम, नाव संचालन और घाट प्रबंधन की देखरेख करेंगे। अपर जिलाधिकारी स्थानीय प्रशासन इंद्रकांत द्विवेदी यातायात व्यवस्था के प्रभारी होंगे। सभी प्रमुख आयोजन स्थलों पर वीवीआईपी सुरक्षा, बैरिकेडिंग और मंच सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

यातायात और सुरक्षा पर दिया जा रहा विशेष ध्यान

20 अक्टूबर को मुख्य दीपोत्सव के दिन, श्री राम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, कारसेवकपुरम और अन्य स्थलों पर डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। केंद्रीय मेला नियंत्रण कक्ष 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक 24 घंटे कार्यरत रहेगा। आपात स्थिति से निपटने के लिए 47 रिजर्व मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। दीपोत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि रामराज्य और भारतीय संस्कृति के आदर्शो का प्रतीक है। सरयू नदी के तट पर एक साथ अनगिनत दीप जलाए जाएंगे। यह नजारा अयोध्या और पूरे विश्व को रामभक्त बहुत दूर-दूर से देखने आते हैं।

ये भी पढ़े-UP News: 5 महीने से रूठे पति को मनाने थाने पहुंची पत्नी, सब हुए देख हैरान

और खबरें

ताजा खबर