Ayodhya news: अयोध्या,रुदौली में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को कोतवाली रुदौली पुलिस ने कस्बे में पैदल मार्च किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नवाब बाजार,कटरा तिराहा सहित प्रमुख मार्गों पर गश्त कर सुरक्षा का संदेश दिया।
इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और दुकानदारों व स्थानीय लोगों से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की। कोतवाल ने चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- http://yogi government: वशिष्ठ कुंड में बनेगा भव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, 2500 वर्गमीटर भूमि आवंटित

