Thursday, March 12, 2026

Ayodhya: शादी के तीसरे दिन दुल्हन जेवर व नकदी लेकर हुई फरार

Share

Ayodhya: अयोध्या में शादी के तीसरे दिन दुल्हन जेवर व नकदी लेकर फरार हो गई

घटना रुदौली कोतवाली क्षेत्र के सुजागंज चौकी अंतर्गत हयात नगर की है।

दुल्हन के घर से निकलने की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं।

हयात नगर निवासी रामतेज के बेटे मोहित शर्मा की शादी 25 नवंबर को हुई थी।

शादी धूमधाम से मिल्कीपुर तहसील के खंडासा थाना क्षेत्र के गांव में संपन्न हुई थी।

परिजनों के अनुसार, रात में सभी सो रहे थे, तभी दुल्हन सामान लेकर चुपचाप निकल गई।

दुल्हन लाखों के जेवर, नकदी और कुछ महत्वपूर्ण सामान साथ ले गई।

सुबह कमरे में दुल्हन गायब मिलने पर परिवार में हड़कंप मच गया।

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुल्हन की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है; जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- Breaking News:आज सीएम योगी महाराजगंज पहुंचेगें

और खबरें

ताजा खबर