Thursday, March 12, 2026

Ayodhya: पकड़ी नकली यूरिया की खेप तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Share


Ayodhya: बीएस सिक्स वाहनों में प्रयुक्त होने वाली नकली यूरिया की बिक्री जनपद में थमने का नाम नहीं ले रही है। इनायतनगर थाना क्षेत्र में नकली यूरिया फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद सोमवार को रौनाही थाना क्षेत्र में तहसीनपुर टोल प्लाजा के पास सप्लाई के आई 74 बाल्टी नकली यूरिया की खेप पकड़ी गई है। ताजा प्रकरण में पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बताया गया कि प्रोजेक्ट आईपी इंडिया सोहनारोड गुडगांव की टीम को बिक्री के लिए तहसीनपुर टोल प्लाजा के पास नकली यूरिया की खेप आने की जानकारी मिली थी। जिसकी लिखित सूचना इलाकाई पुलिस को दी गई थी। पुलिस के साथ टीम मौके की निगरानी में लगी हुई थी। इसी दौरान एक मालवाहक वाहन टोल प्लाजा के निकट स्थित ढ़ाबे पर आकर रुका तो पुलिस ने वाहन को घेर लिया और तलाशी ली।

ये भी पढ़ें- Sonbhadra:शीतलहर के दृष्टिगत विद्यालय समय परिवर्तन की मांग, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

और खबरें

ताजा खबर