August 2025: ग्रहों का गोचर या पारगमन काफी महत्वपूर्ण होता है। कुछ समय के बाद एक ग्रह अपना स्थान बदलते रहते है। हर महीने ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों पर असर डालता हैं।
इस महिने यानी अगस्त में पांच प्रमुख ग्रह, सुर्य, शुक्र और मंगल का गोचर होने वाला है। इस बार ग्रह अपनी नई चाल से सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ेगा,इनकी बदलती चाल राशियों को सुख प्रदान होगा, ग्रहों की चाल इस बार सुख समृद्धि और करियर में तरक्की के कई अवसर प्रदान करेगी।
क्या है अगस्त 2025 ग्रहों का गोचर
सबसे पहले 11 अगस्त को दोपहर 12.59 पर बुध मार्गी होने वाले हैं। इसी दिन बुध सुबह 4.47 मिनट पर कर्क राशि में आएगा।
इसके बाद दूसरा गोचर 17 अगस्त को सुबह 2.00 बजे सूर्य का होगा। इसके साथ ही सिंह राशि में उदय होगा।
आखिरी गोचर 21 अगस्त 2025 को सुबह 1.25 पर शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।
किन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
कुंभ राशि
सबसे ज्यादा शुभ फलदायी कुंभ राशि वालों को होगा। आपको सकारात्मक माहौल परिवार में देखने के मिलेगा। नए कार्य की शुरुआत करने के अच्छे अवसर मिलेंगे। जायदाद में वृद्धि होगी। इतना ही नहीं माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
मेष राशि
अगर आप वाहन खरीदने की सोच रहे है तो ये योजना अवश्य पूरी होगी। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से घर में धन की कमी नहीं होगी। अगर आप कोई डील पार्टनशिप की करना चाहते है तो फाइनल होने की संभावना दिख रही है। जॉब में अच्छे ऑफर आ सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को कार्यक्षेत्र में समझदारी और अनुशासित कार्यशैली लोगों को प्रभावित करेगी। जिन लोगों को अभी तक अपने खुद के प्रयासों का लाभ नहीं मिल पाया है उन्हे लाभ मिलेगा, काम की सराहना होगी, प्रमोशन होगा इसके साथ ही नई जिम्मदारियां निभानी पड़ सकती है।
ये भी पढें-Kal Ka Rashifal:किसकी किस्मत होगी बुलंद, कौन करेगा चुनौतियों का सामना