Friday, March 13, 2026

Arvind Kejriwal: सत्ता जाने के बाद अरविंद केजरीवाल का निकला दर्द, फ्री बिजली का जिक्र करते हुए कहा…

Share

Arvind Kejriwal: दिल्ली चुनाव हारने के बाद केजरीवाल का दर्द रह-रह कर बाहर आ रहा है। बता दें कि लुधियाना में आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने जवाहर कैंप में जनसभा को संबोधित किया। संबोधन में कहा कि पहले की सरकारों ने घपले कर रखे थे। उन्हीं लोगों ने नशे की शुरुआत की। पूरे पंजाब को बर्बाद करके रख दिया।

नशे के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए

आगे केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान पंजाब के पहले सीएम हैं जो जनता को माइक देकर सवाल पूछने के लिए कह रहे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि पंजाब में ईमानदार सरकार है। नशे के खिलाफ युद्ध छेड़ा गया है।

साथ ही उन्होंने कहा, मुझसे कई लोग कह रहे हैं कि पिछले 20 दिनों में तो पंजाब के अंदर चमत्कार हो रहा है। भ्रष्टाचार और नशे के खिलाफ कई बड़े कदम उठाए गए। ये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है। पंजाब को रंगला पंजाब बनाने के लिए बड़े-बड़े कदम उठाए जाएंगे। 

फ्री बिजली पर क्या बोले

फ्री बिजली का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि “देश में सिर्फ दो राज्यों में बिजली मुफ्त है। दिल्ली में आप की सरकार थी। पंजाब में हमारी सरकार है। ये लोग पूछते थे कि पैसा कहां से आएगा। ये लोग कहते थे कि खजाना खाली है, हमारे पास तो आपके लिए खजाना ही खजाना है।“

नशे से पीढ़ी हो रही बर्बाद

केजरीवाल ने आगे कहा कि “पहले नशे का धंधा ये पार्टियां करती थीं। वही बड़े-बड़े इनके नेता शामिल है, उनको बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हम कोई मंत्री या नेता नशे के धंधे में शामिल नहीं है। हमारी हिम्मत है कि नशे के तस्करों के घर के ऊपर बुलजोडर चलाया जा रहा है। नशे से हमारी पूरी पीढ़ी बर्बाद हो रही है। पुलिस को भी खबरदार कर दिया गया है।

पाक पर साधा निशाना

आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने दावा किया कि ये सारा नशा पाकिस्तान से आता है। साथ ही उन्होंने कहा कि वहां से ड्रोन आती है, बॉर्डर के ऊपर पैकेट फेंक कर जाते हैं। जब ये कार्रवाई शुरू की है पाकिस्तान पूरी तरह छटपटा रहा है। आपके इलाके में कोई नशा बेचने आए तो पुलिस को बताएं, कार्रवाई होगी।

तीन सालों नहीं होगा कूड़ा साफ

अपने संबोधन में केजरीवाल ने कहा कि गैंगस्टर्स के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। 70 सालों का कूड़ा तीन सालों में साफ नहीं होगा लेकिन हम लोग झाड़ू लेकर लगे हुए हैं। हम कानून व्यवस्था को ठीक करेंगे। इसकी के साथ पूर्व सीएम केजरीवल ने लोगों से आगामी लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को वोट करने की अपील की।

ये भी पढ़ें-Bihar elections 2025: एनडीए के 200 से ज्यादा सीट जीतने का दावा

और खबरें

ताजा खबर