Thursday, March 12, 2026

Aparna Yadav: महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर, मा० उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव ने की समीक्षा बैठक व निरीक्षण

Share

Aparna Yadav: लखनऊ, 11 मार्च 2026 आज दिनांक 11 मार्च 2026 को अपर्णा यादव, मा० उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त), उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा आयोग के बैठक कक्ष में महिला कल्याण विभाग तथा अन्य जनपदीय अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान जनपद में महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं उनके कल्याण से संबंधित योजनाओं तथा कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर मा० उपाध्यक्ष द्वारा संबंधित अधिकारियों को महिलाओं से जुड़े प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।


बैठक के उपरांत मा० उपाध्यक्ष द्वारा महिला जनसुनवाई की गई, जिसमें महिलाओं की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। जनसुनवाई के दौरान कुल 08 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। प्राप्त प्रकरणों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया तथा अधिकांश मामलों का त्वरित एवम प्राथमिकता पर निस्तारण के निर्देश संबंधित को प्रदान किया।


तदोपरांत मा० उपाध्यक्ष द्वारा वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा महिलाओं को प्रदान की जा रही सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर आयोजित महिलाओं के गोंदभराई कार्यक्रम में भी मा० उपाध्यक्ष ने प्रतिभाग किया तथा महिलाओं और बच्चों को शुभकामनाएं प्रदान कीं।


इसके पश्चात मा० उपाध्यक्ष लोक बन्धु अस्पताल पहुँचीं, जहाँ उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं एवं नवजात शिशुओं से भेंट की तथा उन्हें किट वितरित कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की।बच्चो का अन्नप्राशन किया साथ ही अस्पताल प्रशासन को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

और खबरें

ताजा खबर