Anandiben Patel: लखनऊ में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से राजभवन में आयोजित परंपरागत खेल प्रतियोगिता 2025–26 के नौवें दिन आज कैरम एवं गिल्ली-डंडा के लीग मैच संपन्न हुए। राजभवन में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य लोगों को परंपरागत खेलों के प्रति जागरूक करना तथा खेलों के माध्यम से उनके शारीरिक और मानसिक विकास के अवसर प्रदान करना है।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह और खेल भावना की सराहनीय झलक देखने को मिली। सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, वहीं दर्शकों ने भी उत्साहपूर्वक खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
इस अवसर पर राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी, राजभवन परिसर में निवासरत सदस्य, बच्चे, खिलाड़ी तथा खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- IPL: बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान अब नहीं खेलेंगे आईपीएल?

