Saturday, July 12, 2025

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया के दिन करें ये शुभ काम, मां लक्ष्मी होगी प्रसंन

Share

Akshaya Tritiya 2025:हर साल वैशाख के शुक्ल पक्ष को तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। Akshaya तृतीया के दिन खरीदारी, नए कार्य की शुरुआत, पूजा पाठ, शुभ कार्य आदि अच्छा माना जाता है। ऐसी धार्मिक द्दष्टिकोण से मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर किया गया कोई भी शुभ कार्य अक्षय पुण्यफल की प्राप्ति होती है।

इस बार अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को मनाई जाएगी। साथ ही इस साल अक्षय तृतीया के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, शोभन योग और रवि योग जैसे योगों का निर्माण हो रहा है।

खास बात ये है कि अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी की पूजा शुभ मानी जाती है। इस दिन मां लक्ष्मी के विशेष कृपा होती है और धन समृद्धि में खूब वृद्धि होती है आइए जानते हैं अक्षय तृतीया पर क्या करें क्या नहीं।

विष्णु भगवान की पूजा

अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु की और मां लक्ष्मी की एक साथ पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य में वृद्धि होती है।

विष्णुसहस्त्रमान

इस दिन विष्णुसहस्त्रमान का पाठ करना चाहिए। अक्षय तृतीया के दिन पूर्व दिश की ओर मुख करके बैठ जाए फिर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें साथ ही भगवा विष्णु का स्मृण करें। शुभ फल प्राप्त होता है।

दान पुण्य करें

अक्षय तृतीय का दिन दान देने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है, इस दिन आप अपने सामर्थ के अनुसार वस्तुएं जैसे- गुड़, घी, वस्त्र, जल, चांदी, घड़ा. धन आदि का दान कर सकते है।

नारियल

सनातन धर्म का कोई भी कार्य हमेशा से नारियल चढ़ाकर किया जाता है। इसे मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। घर पर नारियल रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार तेजी से बढ़ता है। इस दिन मां लक्ष्मी पर नारियल जरूर चढ़ाएं। पूजा के बाद नारियल को लाल रंग के कपड़े में लपेट कर तिजोरी में रख दें। इससे धन में लाभ पहुंचेगा।

ये भी पढ़ें- Shani: जानें किस ग्रह से हिन्दु ही नहीं, बल्कि मुस्लिम भी डरते है…

और खबरें

ताजा खबर