Akhilesh yadav: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगामी विदेश दौरे को लेकर सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस दौरे पर तंज कसते हुए तीखी टिप्पणी की है।
अखिलेश यादव ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री जापान जा रहे हैं तो उन्हें क्योटो भी जरूर जाना चाहिए, ताकि यह समझा जा सके कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी क्योटो जैसा क्यों नहीं बन पाया या उसकी विरासत कैसे बिगड़ गई।
उन्होंने आगे कहा कि जापान से विरासतों को संरक्षित करने और शहरों के समग्र विकास से जुड़े सकारात्मक सबक लेकर आना चाहिए, जिससे प्रदेश और देश के ऐतिहासिक शहरों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया जा सके।
अखिलेश के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में बयानबाजी तेज हो गई है और इसे आगामी राजनीतिक रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।
