AI NEWS: डॉ. पीयूष उपाध्याय ने बनाया क्रांतिकारी उपकरण, जो नवजातों की जान बचाने के साथ सरकार के ₹290 करोड़ से अधिक बचाएगा
*40 भाषाओं में उपलब्ध –
*100% सेंसिटिविटी –
*पूर्णतः मुफ्त
लखनऊ, 8 अप्रैल – डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के प्रसिद्ध बाल हेपेटोलॉजिस्ट एवं गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. पीयूष उपाध्याय ने तीन वर्षों के प्रयास और पिछले डेढ़ वर्ष की गहन मेहनत के बाद भारत का पहला AI-असिस्टेड मोबाइल एप्लिकेशन – “लिवर पूप” (LiverPoop) – विकसित किया है।
इस ऐप का उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. सी.एम. सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ. विक्रम सिंह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. अरविंद कुमार सिंह, डॉ. प्रद्युम्न सिंह, डॉ. भुवन चंद्र तिवारी, डॉ. दीप्ति अग्रवाल, डॉ. पीयूष उपाध्याय सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

ऐप क्या करता है?
यह ऐप नवजात शिशुओं (0–1 वर्ष) में बिलीरी एट्रेसिया नामक जानलेवा पित्त नली रोग की स्क्रीनिंग करता है। अध्ययन में इसकी सेंसिटिविटी 100% पाई गई है।
क्यों है यह ऐप देश के लिए अमृत समान?
बिलीरी एट्रेसिया एक गंभीर बीमारी है जिसमें:
60 दिनों के भीतर ऑपरेशन (कसाई सर्जरी) होने पर बच्चा सामान्य जीवन जी सकता है
90 दिनों के बाद लीवर इतना क्षतिग्रस्त हो जाता है कि केवल महंगा लीवर ट्रांसप्लांट या मृत्यु ही विकल्प रह जाता है।

वैश्विक उपयोगिता
यह ऐप केवल भारत के लिए नहीं, बल्कि पूरे विकासशील विश्व के लिए उपयोगी है:
22 विदेशी भाषाएँ – अरबी, स्पेनिश, फ्रेंच, रूसी, चीनी, जापानी आदि
SAARC, ASEAN और अफ्रीकी देशों में उपयोग योग्य
प्रवासी श्रमिक भी अपनी भाषा में इसका उपयोग कर सकते हैं।
मुख्य विशेषताएँ
बहुभाषीय सपोर्ट: 18 भारतीय + 22 विदेशी भाषाएँ
आसान उपयोग:
फोटो लें → स्क्रीन पर टैप करें → AI बताएगा “सामान्य” या “खतरे का संकेत”
रियल-टाइम डेटा: स्वास्थ्य विभाग को तुरंत जानकारी
शून्य अतिरिक्त लागत: कोई प्रिंटिंग या वितरण खर्च नहीं

स्वास्थ्य तंत्र के लिए अवसर
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत ASHA/आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आसानी से उपयोग कर सकती हैं
समय पर पहचान से लीवर ट्रांसप्लांट की जरूरत में ~20% तक कमी संभव।
डॉ. पीयूष उपाध्याय ने बताया
“हमारा उद्देश्य इस बीमारी को जन्म के तुरंत बाद पहचानना है, ताकि कोई भी बच्चा बिना इलाज के न रहे। यह ऐप हर माँ, हर ASHA कार्यकर्ता को सशक्त बनाता है।
भारत को अब पेपर स्टूल चार्ट पर करोड़ों खर्च करने की आवश्यकता नहीं है – AI आधारित यह ऐप ही भविष्य है।”
वेबसाइट (एंड्रॉइड के लिए निःशुल्क डाउनलोड):
https://liverpoop.netlify.app/
जल्द ही: Google Play Store एवं Apple App Store पर उपलब्ध
ये भी पढ़ें- Northern Railway: उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की 218वीं स्थायी वार्ता तंत्र बैठक आयोजित

