Friday, October 31, 2025

AI: के बाद अब चर्चा में Synthetic Intelligence, क्या बदल जाएगी दुनिया?

Share

AI: तकनीक की दुनिया तेजी से बदल रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने जिस तरह इंसानों की जिंदगी आसान बनाई है, उसने सबको हैरान कर दिया। लेकिन अब एक और नई तकनीक की चर्चा शुरू हो गई है, जिसे कहा जा रहा है– Synthetic Intelligence (SI)।

AI क्या करता है?

यानी AI आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंसानी दिमाग की तरह सोचने और काम करने की कोशिश करता है। यह डेटा समझता है, सवालों के जवाब देता है और कई काम इंसानों की जगह कर सकता है।

SI क्या होगा?

विशेषज्ञों का मानना है कि Synthetic Intelligence, AI से भी ज्यादा एडवांस होगा।

AI सिर्फ नकल करता है, यानी इंसानी सोच की कॉपी।

जबकि SI असली इंसानी जैसी नई सोच विकसित करेगा, यानी खुद से विचार और फैसले ले सकेगा।

क्यों फीका पड़ सकता है AI का क्रेज?

जैसे ही SI सामने आएगा, माना जा रहा है कि AI की चमक थोड़ी कम हो जाएगी, क्योंकि SI न सिर्फ इंसानों जैसी समझ रखेगा बल्कि बिल्कुल नई चेतना भी विकसित कर पाएगा।

भविष्य की झलक

अगर ये तकनीक पूरी तरह विकसित हो गई तो मशीनें सिर्फ आदेश मानने वाली नहीं होंगी, बल्कि खुद से नए विचार और समाधान भी खोजेंगी। इससे दुनिया की रफ्तार और भी तेज़ हो जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur,UP: कर्म, ज्ञान एंव भक्ति योग का संगम है, श्रीमद्भगवत् गीताः

और खबरें

ताजा खबर