Aamir khan: आमिर खान की एक और नई फिल्म का आगाज हो चुका है। फिल्म का नाम हैं ‘हैप्पी पटले’। यह फिल्म वीर दास डायरेक्टोरियल डेब्यू को चिन्हित करती है। इस फिल्म में वीर दास और मोना सिंह लीड रोल्स में नजर आएंगे। जिस तरह से इस फिल्म का टाइटल मज़ेदार है, वैसे ही मेकर्स ने फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो और ज्यादा मज़ेदार अंदाज में रिलीज़ किया है, जिसमें आमिर खान और वीर दास दिखाई दे रहे हैं।
एक्शन, रोमांस का तड़का
बता दें कि फिल्म हैप्पी पटेल की घोषणा बिल्कुल हटके और रोमाचंक तरीके से की गई है। फिल्म की वीडियो में आमिर खान, वीर दास से ये पूछते दिखाई पड़ते है कि आखिर वो फिल्म में एक्शन, रोमांस और यहां तक कि आइटम नंबर को किस अंदाज़ में दिखाने वाले है।
फिलहाल अभिनेता आमिर को ये चिंता सता रही है कि फिल्म पर दर्शकों का रिस्पॉन्स कैसा होगा। तो वहीं दर्शन दूसरे वीडियो में फिल्म की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे है। दर्शकों के रिएक्शन से ये तो कंनपर्म है कि सिनेमा जगत में एक बिल्कुल अलग तरह की फिल्म साबित होगी।
बता दें कि आमिर खान प्रोडक्शंन हमेशा से हटकर और अनोखी और हटकर कहानियां प्रस्तुत करता है। जैसे तारे जमीन पर, लगान, दंगल, और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी सुपर डुपर हीट फिल्मों की याद दिलाता है। खास बात ये है कि इस बार वो मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन वीर दास के साथ काम कर रहे हैं, जो दुनिया भर में कई जगहों परफॉर्म कर चुके है। ये फिल्म 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
ये भी पढ़ें- Dhurandhar:एक्शन का महासंगम है धूरंधर, इन 4 एक्शन दिग्गजों का दिखेंगा कॉम्बो

