Sunday, October 26, 2025

Diwali 2025: दिवाली 2025 का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि — घर लाएं लक्ष्मी की कृपा

Share

Diwali 2025: दिवाली,भारत का सबसे प्रमुख और उल्लासमय पर्व है। पौराणिक कथा के अनुसार, इस दिन भगवान राम चौदह वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे और उनके स्वागत में नगरवासियों ने पूरे नगर को दीपों से रोशन किया था। इसी कारण इसे ‘प्रकाश पर्व’ भी कहा जाता है।

दिवाली 2025 का पूजा मुहूर्त

वर्ष 2025 में दिवाली सोमवार, 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 7:08 बजे से रात 8:18 बजे तक रहेगा। इस अवधि में किए गए पूजन का विशेष फल प्राप्त होता है।

दिवाली पूजा विधि

दिवाली के दिन प्रातः स्नान कर घर की सफाई और सजावट करें। माना जाता है कि साफ-सुथरे घर में ही मां लक्ष्मी का आगमन होता है। पूजा स्थल को सुंदर रांगोली, फूलों और दिपकों से सजाएँ।

शाम के समय, मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव की मूर्तियों को स्थापित करें। फिर शुद्ध जल से स्नान कराकर उन्हें चंदन, फूल, अक्षत (चावल), मिठाई और सिक्के अर्पित करें। दिपक जलाकर धूप और कपूर से आरती करें।

पूजन के दौरान “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का जप करना शुभ माना जाता है। पूजा के पश्चात प्रसाद और मिठाई परिवारजनों व अतिथियों में बांटे।

दिवाली का महत्व

दिवाली केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। यह त्यौहार हमें सिखाता है कि चाहे जीवन में कितना भी अंधकार क्यों न हो, एक दिपक की लौ भी आशा और उजाले का प्रतीक बन सकती है। इस दिन हर व्यक्ति अपने मन के नकारात्मक विचारों को मिटाकर, नई ऊर्जा और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लेता है।

यह भी पढ़ें:Ayodhya Dham 2025: अयोध्या की दिवाली: भक्ति, रोशनी और सांस्कृतिक धूम का संगम

और खबरें

ताजा खबर