UP News: कानपुर में करवा चौथ पर एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश में कानपुर रहने वाले पति-पत्नि जो 5 महीने से अलग रह रहे थे और पति नहीं मान रहा था, तो पत्नी उसे मनाने थाने पहुंच गई। उसकी गुहार सुनने के बाद पुलिस ने जो किया, वह दिल जीता देने वाला था। आइए जानते हैं पूरी खबर…
क्या हैं पूरा खबर
मिली जानकारी के अनुसार, नानकारी निवासी अजय और मंधना विद्यापुरम निवासी राखी की शादी आठ साल पहले हुई थी। उनका एक सात साल का बेटा है। करीब पांच महीने पहले किसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया था। इसके बाद, उसका पति परिवार से नाराज होकर अलग रहने चला गया। शुक्रवार को करवा चौथ का त्यौहार हैं। राखी ने भी पति की नाराजगी के बावजूद व्रत रखा। हालांकि, जब वह घर नहीं गए तो वह टूट गई। उन्होंने पति को घर लाने की भी कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। उन्होंने घर आने से इनकार कर दिया। इसके बाद, पत्नी मंधना थाने पहुंची और थाना प्रभारी सौरभ प्रताप सिंह से अपनी आपबीती सुनाई। उनके समझाने पर उसने आगे झगड़ा न करने का फैसला किया।
वे पांच महीने से अलग रह रहे थे
घरेलू कलह के चलते, दोनों पांच महीने से अलग रह रहे थे, जबकि उनका बेटा अजय के साथ रह रहा था। करवा चौथ के दिन राखी ने व्रत रखा और मंधना थाने पहुंची, जहां उसने भावुक होकर थाना प्रभारी सौरभ प्रताप सिंह को पूरी कहानी सुनाई। इस पर चौकी प्रभारी ने मामले को गंभीरता से सुना और राखी के परिजनों व अजय को मंधना चौकी बुलाया।
पति ने स्थिति बताई और करवा चौथ का सामान लेकर आया।
मंधना चौकी प्रभारी सौरभ प्रताप सिंह और महिला कांस्टेबल गिरजेश द्विवेदी ने दोनों को विस्तार से स्थिति समझाई और उचित परामर्श दिया। इसके बाद राखी और अजय साथ रहने को राजी हो गए। उन्होंने वादा किया कि वे फिर कभी झगड़ा नहीं करेंगे, हमेशा एक-दूसरे के फैसलों में सहमत रहेंगे और परिवार को टूटने नहीं देंगे। इसके बाद, दोनों खुशी-खुशी साथ रहने को तैयार हो गए, उनके चेहरे पर मुस्कान थी। इसके बाद पति अजय मंधना बाजार गया, जहां से उसने करवा चौथ की पूजा का सामान और मिठाइयां खरीदीं। उन्होंने उन्हें अपनी पत्नी राखी को दिया, जिसके बाद वे दोनों साथ-साथ घर चले गए।
ये भी पढ़े-UP Crime News: 30 बीघा जमीन और ₹3 लाख के लिए बेटे ने की मां की हत्या, शव को फंदे से लटकाया

