Heart attack: आज के समय में हर कोई खुद को फिट देखना चाहता है, सुबह उठकर झुर्रियां, सफेद बाल या थकान देखकर हम अंदाजा लगा लेते हैं कि हमारी क्या उम्र हो रही हैं। पर हम कभी अपने दिल की तरफ ध्यान नहीं देंते।
हर दिल की एक उम्र होती है। जो आपके शरीर की उम्र से कहीं ज्यादा हो सकती है और ये एक कारण हैं अधिक खतरा होने का। ये उम्र बिना बताएं हार्ट का शिकार करती हैं।
ये कहते हुए बिल्कुल भी आश्चर्य नहीं है कि आज के समय में 30 या 35 साल के युवा भी हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं। अब सवाल ये उठता है कि आखिरकार ऐसा क्यों हो रहा हैं। क्या दिल की उम्र का हमारी जीवनशैली से तालमेल ना बैठ पाना। अगर आपका दिल आपकी उम्र से अधिक बड़ा है। अगर आपकी उम्र का सीधा संबंध आपके खान-पान, शारीरिक गतिविधि,तनाव,नींद और जीवनशैली से होता है।
कैसे जाने दिल की क्या है उम्र
दिल की उम्र को बल्ड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल,ब्लड शुगर, बॉडी मास इंडेक्स, स्मोकिंग हैबिट और फिजिकल एक्टिविटी जैसे फैक्टर्स के आधार पर तय किया जाता है। वहीं अगर आप इन पहलुओं में कमजोर हैं तो आपके दिल की उम्र आपकी असली उम्र से अधिक हो सकती हैं।
क्या है खतरे की पहचान?
1 सीढियां चढ़ने पर सांस फूलना
2 सुबह उठने पर भारीपन महसूस होना
3 छाती में जलन या दबाव महसूस होना
4 लगतार थकावट महसूस होना
5 गुस्सा आना, और तनाव महसूस होना
दिल का उम्र कम करने का क्या है रास्ता
1 हर दिन कम से कम 30 मिनट तेज वॉक करें
2 जितना हो सकते फल सब्जियां खाएं
3 धूम्रपान और शराब का सेवन करें
4 8 घंटे की पूरी नींद ले
अगर दिनचर्या अच्छी होगी तो दिल की उम्र आपके उम्र के साथ चलेगी। दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम हो जाएगा। सही दिनचर्या से जीवन भी स्वस्थ होगा, और आप एक लंबी, हेल्थी उम्र जी सकेगीं।
ये भी पढ़ें- Mansoon: बारिश में क्यों नहीं खाएं हरी सब्जियां, नुकसान जानकर हो जाएंगे हैरान