Naag Panchami 2025: भगवान शिव के गले में पड़े नाग की पूजा का दिन आने वाला है। जिसे नाग पंचमी कहते है, हिंदू धर्म में नागों का विशेष महत्व रहा है,इन्हें नाग देवता कहा जाता है। और हर साल Naag Panchami में इनकी पूजा भी जाती हैं। एस्ट्रोलॉजर कहते है कि नाग देवता की पूजा से कुंडली में कालसर्प दोष दूर होता है। वहीं राहुकेतु की अनिष्ठा कम होती है

नाग की पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते है और आपकी सभी इच्छा पूरी होती है। कहा जाता है कि नागों की पूजा करने से आपकी पूजा सीधें देवताओं तक पहुंचती है। इसके साथ नाग पंचमी पर कुछ उपाय करने से नाग देवता की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते है कैसे करें नाग पंचमी में नागों की पूजा।
दान करना ना भूलें
बता दें कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता के साथ ही शिवजी की पूजा जरूर करनी चाहिए। माना जाता है कि इस दिन शिव जी का कच्चे दूध से पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। साथ ही इस दिन जरूरतमंदों में दान भी जरूर करें।

इस दिन विशेषरूप से पांच नागों शेषनाग, वासुकी, लक्षक, कुमार्क, और पद्म की पूजा करें। इन नागों की तस्वीर की स्थापना करके भी पूजा कर सकते है, ऐसा करने से कालसर्प दोष होता है।

अगर संभव हो सके चांदी के नाग-नागिन की जोड़े को एक थाली में रखकर पूजा करें, कच्चा दूध चढ़ाएं और पूजा के बाद इस नाग-नागिन के जोड़े को शिवलिंग के पास अर्पित कर दें। कालसर्प दूर करने का ये आसान तरीका भी अपना सकते है।
ये भी पढ़ें- Taurus: मिलेगी खुशखबरी, बिजनेस में होगी खूब तरक्की, उन्नति के खुलेंगे रास्तें