सर्दियों में स्वेटर पहनकर लगते हैं मोटे? अपनाएं ये 7 स्टाइलिंग ट्रिक्स, दिखेंगे स्लिम और 10 साल जवान

सर्दियां आते ही सबसे बड़ी टेंशन यही होती है कि स्वेटर पहनें तो स्टाइल खराब हो जाता है। 

भारी-भरकम स्वेटर पहनकर अक्सर लोग मोटे लगने लगते हैं। लेकिन अगर आप स्वेटर पहनने का सही तरीका जान लें तो आप सर्दियों में भी स्लिम और स्मार्ट दिख सकती हैं।

आज हम आपको 7 ऐसी आसान स्टाइलिंग ट्रिक्स बता रहे हैं, जिससे आप मोटे स्वेटर में भी पतली और जवान दिखेंगी।

काला, नेवी ब्लू, मैरून और डार्क ग्रीन जैसे डार्क कलर आपको हमेशा स्लिम दिखाते हैं। हल्के रंग जैसे सफेद, पीला या पिंक आपको थोड़ा भारी दिखा सकते हैं।

बहुत मोटे ऊन वाला स्वेटर आपको डबल मोटा दिखाता है। इसकी जगह फाइन निट या पतली बुनाई वाला स्वेटर पहनें। 

मोटे स्वेटर के साथ कभी भी मोटा बॉटम न पहनें। स्वेटर अगर लूज है तो नीचे स्लिम फिट जींस या लेगिंग पहनें। एक टाइम पर एक ही चीज लूज रखें, या तो ऊपर या नीचे।

गोल गले की जगह V-नेक स्वेटर पहनें। V-नेक आपकी गर्दन को लंबा दिखाता है और चेहरा भी पतला लगता है। इससे आप 10 साल जवान भी दिखेंगी।

लंबे स्वेटर को ऐसे ही छोड़ने की जगह उसे जींस या स्कर्ट में हल्का सा टक करें। फ्रंट टक करने से आपकी कमर पतली दिखती है और आप लंबी भी लगती हैं।