मुंबई छोड़ पटना पहुंची अक्षरा, गंगा में डुबकी लगा कर की छठ की शुरुआत, देखें तस्वीरें

मुंबई छोड़ पटना पहुंची अक्षरा, गंगा में डुबकी लगा कर की छठ की शुरुआत, देखें तस्वीरें

भोजपुरी सिनेमा की क्वीन अक्षरा सिंह एक बार फिर छठ महापर्व को लेकर सुर्खियों में हैं। 

मुंबई में रहने वाली अक्षरा हर साल की तरह इस बार भी छठ मनाने के लिए अपने घर पटना पहुंचीं। 

उन्होंने गंगा में डुबकी लगाकर छठ महापर्व की शुरुआत की, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

13 नवंबर को नहाय-खाय के दिन अक्षरा सुबह ही गंगा घाट पहुंचीं। उन्होंने गंगा मैया में डुबकी लगाई और फिर विधि-विधान से पूजा की।

नहाय-खाय वाले दिन अक्षरा ने खुद कद्दू काटा। ये तस्वीर फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आई। इसके बाद उन्होंने सात्विक खाना खाया।

खरना वाले दिन अक्षरा ने घाट पर महिलाओं के साथ गंगा स्नान किया, गंगाजल लेकर घर आईं और फिर खरना की तैयारी शुरू की।

खरना के दिन अक्षरा मिट्टी के चूल्हे के पास बैठी नजर आईं। 

खरना के दिन अक्षरा मिट्टी के चूल्हे के पास बैठी नजर आईं। 

उन्होंने गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद बनाया। इस दौरान उन्होंने छठ के पारंपरिक गीत भी गाए।