नहाय-खाय में ऐसे बनाएं कद्दू-चना दाल और भात, व्रत वाला शुद्ध स्वाद, बिना लहसुन प्याज के

छठ महापर्व का पहला दिन नहाय-खाय से शुरू होता है। इस दिन घर-घर में कद्दू-चना दाल और भात बनता है। 

आज हम आपको बताएंगे छठ वाला एकदम शुद्ध, बिना लहसुन-प्याज के कद्दू-चना दाल बनाने का सही तरीका, जिससे सब्जी का स्वाद बिल्कुल प्रसाद जैसा लगेगा।

सामग्री कद्दू, चना दाल, चावल, देसी घी, हरी मिर्च, अदरक,  जीरा, हल्दी, सेंधा नमक, हरा धनिया

पहले भिगोई हुई चना दाल को कुकर में 1 सीटी तक उबाल लें। दाल को ज्यादा नहीं गलाना है, खिली-खिली रहनी चाहिए।

कद्दू को छीलकर बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें। छठ में कद्दू को बहुत छोटा नहीं काटा जाता।

कढ़ाई में देसी घी गर्म करें। उसमें जीरा, हरी मिर्च और अदरक डालें। जब खुशबू आने लगे, तो हल्दी डाल दें। अब इसमें कद्दू के टुकड़े और सेंधा नमक डालकर 2 मिनट भूनें। 

अब इसमें 1 गिलास पानी डालकर ढककर 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। जब कद्दू नरम हो जाए और दाल मिल जाए, तो गैस बंद कर दें।

ऊपर से हरा धनिया और 1 चम्मच देसी घी डाल दें। बस, आपकी छठ वाली कद्दू-चना दाल तैयार है।

भात कैसे बनाएं? छठ में चावल को बिना कुकर के, खुले बर्तन में बनाया जाता है।