गुलाबी पटोला साड़ी में शरवरी वाघ ने बिखेरा जलवा, मां की पुरानी साड़ी को दिया स्टाइलिश ट्विस्ट, फैंस हुए दीवाने

बॉलीवुड की उभरती हुई एक्ट्रेस शरवरी वाघ एक बार फिर अपने देसी लुक से सुर्खियों में आ गई हैं। 

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी मां की अलमारी से निकली एक पुरानी गुलाबी पटोला साड़ी में फोटोशूट कराया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं।

शरवरी ने इस ट्रेडिशनल पटोला साड़ी को मॉडर्न ट्विस्ट दिया है। उन्होंने गुलाबी रंग की इस खूबसूरत साड़ी के साथ डीप नेक वाला स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया है

इस लुक में शरवरी वाघ ने जो सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो है उनकी रॉयल ज्वेलरी और ब्लाउज की डिटेलिंग।

 पर्पल कलर का स्ट्रैपलेस कॉर्सेट ब्लाउज, जिस पर सोने के धागों से हैवी जरदोजी और सितारा वर्क है। बिल्कुल राजवाड़ा स्टाइल।

हाथों में ट्रेडिशनल चांद-सितारा वाली अंगूठियां और कलाई पर मोटे पिंक और गोल्डन कड़े। 

शरवरी ने इस हेवी पटोला साड़ी के साथ मेकअप बिल्कुल नेचुरल और सॉफ्ट रखा है, ताकि साड़ी और ज्वेलरी हाईलाइट हो।

शरवरी वाघ का ये फुल लुक किसी महारानी से कम नहीं लग रहा। फोटो में शरवरी ने पटोला साड़ी को धोती स्टाइल में ड्रेप किया है,

जिसमें नीचे का गोल्डन बॉर्डर और मिरर वर्क साफ नजर आ रहा है। बैकग्राउंड में जो रॉयल कालीन (carpet) है, वो इस फोटोशूट को और भी विंटेज और क्लासिक बना रहा है।