ठंड में मोटी नहीं, स्लिम और स्टाइलिश दिखना है? बस ये 6 लेयरिंग टिप्स याद रखें

ठंड में मोटी नहीं, स्लिम और स्टाइलिश दिखना है? बस ये 6 लेयरिंग टिप्स याद रखें

सर्दियों में सबसे बड़ी टेंशन - स्वेटर, जैकेट पहनते ही शरीर और मोटा दिखने लगता है।

खासकर Plus Size महिलाओं के साथ ये ज्यादा होता है। लेयरिंग गलत हुई तो स्टाइलिश की जगह मोटी लुक आ जाती है। 

अगर आप भी ठंड में स्लिम और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो लेयरिंग करते समय इन 6 बातों का ख्याल रखें।

 पूरा काला, या नेवी ब्लू के शेड्स, या ब्राउन-क्रीम कॉम्बो। एक ही फैमिली के कलर में लेयरिंग करने से आप लंबी और पतली दिखती हैं।

अंदर ही मोटा स्वेटर पहन लेना। अंदर हमेशा पतला थर्मल, फिटेड लॉन्ग टी-शर्ट या बॉडी-हगिंग टॉप पहनें।

 स्कार्फ को हमेशा लंबा और खुला रखें, V-शेप में लटकाएं। इससे गर्दन लंबी लगती है और चेहरा स्लिम।

कमर तक की जैकेट Plus Size को और चौड़ा दिखाती है। हमेशा घुटने तक या घुटने से थोड़ा ऊपर तक की लॉन्ग जैकेट, लॉन्ग श्रग, लॉन्ग कोट पहनें।

कमर पर बेल्ट लगते ही आपका फिगर S-शेप में आ जाएगा और मोटी नहीं, स्टाइलिश दिखेंगी। बेल्ट हमेशा कमर के सबसे पतले हिस्से पर लगाएं।