सर्दी में सूख जाता है आपका बगीचा? अभी कर लें ये 6 काम, दिसंबर में भी हरा-भरा रहेगा गार्डन

क्या हर सर्दी में आपका बगीचा सूख जाता है और पौधे मर जाते हैं? यह समस्या हर घर में होती है।

ठंड और कोहरे से पौधे कमजोर हो जाते हैं। लेकिन अगर आप अभी अक्टूबर में ही 

ये 6 आसान काम कर लेंगे, तो आपका गार्डन दिसंबर-जनवरी में भी हरा-भरा रहेगा।

सर्दी से पहले मिट्टी की गुड़ाई करके उसमें गोबर की खाद या वर्मी कम्पोस्ट मिलाएं। 

इससे जड़ों को पोषण मिलेगा और ठंड सहने की ताकत आएगी।

इससे जड़ों को पोषण मिलेगा और ठंड सहने की ताकत आएगी।

बगीचे में पड़े सूखे पत्ते फंगस और कीड़े पैदा करते हैं। उन्हें हटाकर बगीचा साफ रखें। इन पत्तों को फेंकने की जगह खाद बनाने में इस्तेमाल करें।

जो टहनियां सूख गई हैं, उन्हें अभी काट दें। इससे नए कोंपल आने में मदद मिलेगी और पौधा घना होगा।

सर्दियों में रोज पानी देने की जरूरत नहीं। 2-3 दिन में एक बार सुबह 10 बजे के बाद पानी दें। शाम को पानी देने से पौधों में ठंडक से सड़न आ सकती है।

यह सबसे जरूरी काम है। पौधों की जड़ों के ऊपर सूखे पत्ते, भूसे या लकड़ी के बुरादे की परत बिछा दें। इससे मिट्टी में गर्मी बनी रहेगी और पानी भी कम सूखेगा।

अभी गेंदा, गुलाब, गुलदाउदी और पैंजी जैसे सर्दी के फूल लगाने का बेस्ट टाइम है। ये पौधे ठंड में सबसे ज्यादा फूल देते हैं।