सिर्फ 2 सेब से घर पर बनाएं मार्केट जैसा मीठा जैम, ब्रेड-टोस्ट पर लगाकर लें मजा

 सिर्फ 2 सेब से घर पर बनाएं मार्केट जैसा मीठा जैम, ब्रेड-टोस्ट पर लगाकर लें मजा

आजकल बाजार में मिलने वाले जैम में प्रिजर्वेटिव और आर्टिफिशियल कलर की भरमार होती है, जो सेहत के लिए ठीक नहीं है। 

ऐसे में क्यों न घर पर ही रखा सेब इस्तेमाल करके 100% नेचुरल और टेस्टी जैम बनाया जाए। ये जैम बनाना बहुत आसान है और 15-20 मिनट में तैयार हो जाता है।

सामग्री सेब, चीनी, नींबू का रस, पानी, दालचीनी पाउडर

सामग्री सेब, चीनी, नींबू का रस, पानी, दालचीनी पाउडर

 सबसे पहले सेब को अच्छे से धोकर छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। बीज निकाल दें।

एक पैन में कटे हुए सेब और 1 कप पानी डालकर मीडियम आंच पर 8-10 मिनट तक पकाएं, जब तक सेब नरम न हो जाएं।

सेब नरम होने के बाद चम्मच या मैशर से अच्छे से मैश कर लें। अगर आपको एकदम स्मूद जैम चाहिए तो मिक्सी में पीस सकते हैं।

अब इसमें चीनी डालें और लगातार चलाते रहें। चीनी पिघलने के बाद मिश्रण गाढ़ा होने लगेगा।

जब जैम गाढ़ा हो जाए तो इसमें 1 चम्मच नींबू का रस और दालचीनी पाउडर डालें। नींबू से जैम में चमक आएगी और ये लंबे समय तक खराब नहीं होगा।

प्लेट पर एक बूंद जैम डालकर देखें, अगर वह फैल नहीं रहा है तो जैम तैयार है।