ओरी ने लगाए संगीन आरोप, इधर बर्फीली वादियों में मस्ती कर रहीं अमृता सिंह-सारा अली खान, Photos वायरल

बॉलीवुड में इन दिनों Orry और Sara Ali Khan के विवाद ने तूल पकड़ा हुआ है। एक तरफ Orry लगातार इंटरव्यू में दावा कर रहे हैं कि 

अमृता सिंह ने 2021 में उन्हें "नर्क जैसी जिंदगी" दी थी, उन्हें traumatize किया था और सारा ने पार्टी में एक लड़की को कुर्सी से धकेला था और इल्जाम उन पर आया। 

वहीं दूसरी तरफ इस पूरे विवाद से बेखबर अमृता सिंह और सारा अली खान स्विट्जरलैंड की वादियों में छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं।

सारा ने 16 सितंबर को अपने इंस्टाग्राम पर Swiss Alps से नई तस्वीरें शेयर की हैं। 

तस्वीरों में सारा सिल्वर जैकेट में और अमृता सिंह ब्लू स्वेटशर्ट और शॉल में बर्फ से ढके पहाड़ों के सामने पोज दे रही हैं। 

एक तस्वीर में दोनों कॉफी एन्जॉय करती हुईं दिख रही हैं, तो दूसरी में ग्रीन घास के मैदान और ग्लेशियर का नजारा है। 

ससे पहले जून में भी सारा लंदन में Royal Ascot इवेंट के बाद Gstaad, 

Switzerland में मां के साथ ट्रिप पर थीं, जहां उन्होंने दादी शर्मिला टैगोर के साथ three-generation holiday मनाई थी।

बता दें, Orry ने जनवरी में "3 worst names - Sara, Amrita, Palak" वाली रील पोस्ट की थी, जिसके बाद सारा और इब्राहिम ने उन्हें अनफॉलो कर दिया था।