मराठी मुलगी दिखना है? ट्राय करें Alia से लेकर Madhuri के ये 5 महाराष्ट्रीयन लुक्स, सब कहेंगे- एकदम झकास!

गणेश चतुर्थी आते ही हर लड़की चाहती है कि वो एक बार मराठमोळा लुक जरूर ट्राय करे। 

गणेश चतुर्थी आते ही हर लड़की चाहती है कि वो एक बार मराठमोळा लुक जरूर ट्राय करे। 

नौवारी साड़ी, बड़ी सी नथ, गजरा और माथे पर चंद्रकोर बिंदी... इस लुक में हर लड़की एकदम मराठी मुलगी लगती है।

गंगूबाई में आलिया का मराठी लुक किसे याद नहीं। अगर आपको ज्यादा हैवी लुक पसंद नहीं है तो आलिया वाला ये लुक बेस्ट है। 

कॉलेज या ऑफिस के गणपति फंक्शन के लिए परफेक्ट।

कॉलेज या ऑफिस के गणपति फंक्शन के लिए परफेक्ट।

अगर आपको इस साल इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला मराठी लुक चाहिए तो श्रद्धा कपूर वाला ये लुक ट्राय करें। 

पीली और लाल रंग की पैठणी साड़ी, भारी भरकम सोने के हार, कमरपट्टा, हरे रंग की चूड़ियां और जूड़े में नारंगी गजरा... श्रद्धा का ये लुक देखकर हर कोई कह रहा है - "एकदम परफेक्ट मराठी मुलगी"

असली मराठी मुलगी का एहसास चाहिए तो माधुरी दीक्षित जैसा लुक ट्राय करें।

असली मराठी मुलगी का एहसास चाहिए तो माधुरी दीक्षित जैसा लुक ट्राय करें।

डार्क हरे रंग की पैठणी नौवारी, ठुस्सी हार, नथ और हाथ में हिरवा चुड़ा। माधुरी का ये लुक हर उम्र की महिला पर जचता है।

अगर आप चतुर्थी पर थोड़ा ग्लैमरस दिखना चाहती हैं तो दीपिका का लुक कॉपी करें। बाजीराव मस्तानी में उनका कसे वाली साड़ी और डीप नेक ब्लाउज वाला लुक आज भी ट्रेंड में है।

कम उम्र की लड़कियों के लिए सारा का लुक एकदम फ्रेश है

कम उम्र की लड़कियों के लिए सारा का लुक एकदम फ्रेश है

नौवारी साड़ी, खुले बालों में गजरा और लाइट मेकअप। ये लुक पूजा के लिए सबसे कम्फर्टेबल है।