बप्पा को बाजार वाले नहीं, घर पर बनाएं 10 मिनट में रसीले उकडीचे मोदक, नोट करें आसान रेसिपी

गणेश चतुर्थी पर बप्पा को मोदक का भोग लगाना सबसे जरूरी होता है। बाजार के मिलावटी मोदक से बेहतर है

इस बार घर पर ही महाराष्ट्र वाले असली उकडीचे मोदक बनाएं। ये रेसिपी सिर्फ 10 मिनट में बन जाएगी और मुंह में घुल जाएगी।

सामग्री नोट कर लें:आटे के लिए:1 कप चावल का आटा1 कप पानी1 चम्मच घीचुटकी भर नमक

सामग्री नोट कर लें:आटे के लिए:1 कप चावल का आटा1 कप पानी1 चम्मच घीचुटकी भर नमक

भरावन (सारण) के लिए:1 कप ताजा कसा हुआ नारियल3/4 कप गुड़ (कटा हुआ)1 चम्मच इलायची पाउडर2 चम्मच कटे हुए काजू-बादाम1 चम्मच खसखस (ऑप्शनल)

स्टेप 1: सारण तैयार करें एक कड़ाही में नारियल और गुड़ को धीमी आंच पर मिलाएं। गुड़ पिघलते ही उसमें इलायची पाउडर और मेवे डाल दें। जब मिश्रण थोड़ा सूख जाए तो गैस बंद कर दें। सारण तैयार है।

स्टेप 2: आटा गूंथें एक बर्तन में 1 कप पानी, घी और नमक डालकर उबालें। पानी में उबाल आते ही चावल का आटा डालें और जल्दी से मिलाएं।

ढककर 5 मिनट के लिए रख दें। फिर हल्का गुनगुना होने पर घी लगाकर नरम आटा गूंथ लें।

स्टेप 3: मोदक बनाएं आटे की छोटी लोई लें, हाथ से कटोरी जैसा आकार दें। बीच में 1 चम्मच सारण भरें और ऊपर से बंद करके मोदक का आकार दें। अगर हाथ से न बने तो मोदक के सांचे का इस्तेमाल करें।

स्टेप 4: भाप में पकाएं स्टीमर या इडली के बर्तन में पानी गरम करें। मोदक को केले के पत्ते या मलमल के कपड़े पर रखकर 10-12 मिनट भाप में पकाएं।

जब मोदक चमकने लगे तो समझ जाएं कि बन गए हैं।

जब मोदक चमकने लगे तो समझ जाएं कि बन गए हैं।