तीज पर दिखना है सबसे सुंदर? साड़ी के साथ ट्राई करें ज्वेलरी के ये हिट कॉम्बिनेशन, मिलेगा रॉयल लुक

तीज पर हरा रंग सुहाग का प्रतीक है। हरी कांजीवरम या सिल्क साड़ी के साथ पोल्की का चोकर सेट पहनें।

गले से चिपका हुआ चोकर और कानों में छोटे स्टड्स आपको बहुत ही क्लासी और मॉडर्न लुक देंगे। यह फोटो में भी बहुत सुंदर आता है।

तीज पर लाल साड़ी सबसे ज्यादा पहनी जाती है। लाल बनारसी के साथ अगर आप एंटीक गोल्ड टेंपल ज्वेलरी पहनेंगी तो लुक एकदम रॉयल ब्राइड जैसा लगेगा।

लक्ष्मी हार, बड़े झुमके और कमरबंद - पूजा के लिए इससे शुभ और सुंदर कुछ नहीं।

बेबी पिंक, पिस्ता या लैवेंडर कलर की साड़ी आजकल बहुत ट्रेंड में है। इन लाइट कलर की साड़ियों के साथ रोज गोल्ड 

या अमेरिकन डायमंड का पतला नेकलेस और ड्रॉप ईयररिंग्स पहनें। शाम की पूजा के लिए यह लुक परफेक्ट है।

तीज का सबसे फेवरेट कॉम्बिनेशन लाल-हरा ही होता है। ऐसी साड़ी के साथ कुंदन का हार, मांग टीका और नथ पहनें।

कुंदन की चमक लाल रंग पर बहुत ज्यादा उभर कर आती है और आपको एकदम रानी जैसा लुक देती है।

जो लड़कियां कुछ हटके और ट्रेंडी पहनना चाहती हैं उनके लिए यह बेस्ट है। 

जो लड़कियां कुछ हटके और ट्रेंडी पहनना चाहती हैं उनके लिए यह बेस्ट है। 

पीली लहरिया या बांधनी साड़ी के साथ ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर का बड़ा हार और बड़े झुमके। यह लुक ट्रेडिशनल के साथ-साथ बोहो भी है और बजट में भी है।

अगर भीड़ से अलग दिखना है तो इस बार नाऊवारी साड़ी ट्राई करें। इसके साथ महाराष्ट्रीयन ठुस्सी हार, बड़ी गोल नथ